sliderimg
अजब गजब/न्यूज़/big news about the formation of a new government in delhi 24082025 f80m8

दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर बड़ी खबर

दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर बड़ी खबर

दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर बड़ी खबर

12:00 AM, Feb 16, 2025

O News हिंदी Desk

दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 18 फरवरी को हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, यह समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि सूत्रों के हवाले से एजेंसी ने यह भी बताया है कि 17 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

रामलीला मैदान का ऐतिहासिक महत्व

रामलीला मैदान नई दिल्ली का एक विशाल मैदान है, जहां परंपरागत रूप से रामलीला का आयोजन किया जाता है। यह मैदान धार्मिक उत्सवों, बड़े राजनीतिक रैलियों/सभाओं और मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए भी उपयोग किया जाता है। यह मैदान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और दिल्ली गेट के पास स्थित है। यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। इस मैदान की क्षमता लगभग 1 लाख लोगों तक है।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जो छठी बार विधायक बने हैं, ने कहा कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का चयन 48 भाजपा विधायकों में से किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार या शिवपुरी करने का उनका प्रस्ताव अब भी बरकरार है। वरिष्ठ भाजपा विधायक ने कहा कि क्षेत्र में लगभग 42 प्रतिशत लोग एक समुदाय (अल्पसंख्यक) के हैं, जबकि 58 प्रतिशत लोग (हिंदू) हैं। इसलिए जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी

गौरतलब है कि भाजपा लगभग 27 वर्षों के बाद दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी को मात्र 22 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस लगातार तीसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही। सरकार गठन के साथ ही भाजपा के सामने कई चुनौतियां भी खड़ी हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि भाजपा अपने सभी वादों को पूरा करे।

headingicon

सम्बंधित खबर

Landline Number: +91-11-47517355

Follow Us:

InstagramYouTube

© Copyright O News Hindi 2025. All rights reserved.