दिल्ली मेट्रो बना नाइट क्लब: कॉलेज गर्ल्स ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली मेट्रो बना नाइट क्लब: कॉलेज गर्ल्स ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली मेट्रो बना नाइट क्लब: कॉलेज गर्ल्स ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
12:00 AM, Apr 25, 2025
O News हिंदी Desk
मेट्रो बना नाइट क्लब: कॉलेज गर्ल्स ने दिल्ली मेट्रो में किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली– दिल्ली मेट्रो, जिसे देश की सबसे व्यस्त और अनुशासित पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा माना जाता है, अब रीलबाजों और ट्रेंडिंग वीडियो का अड्डा बनता जा रहा है।
हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें 15-20 कॉलेज की लड़कियां मेट्रो कोच को ही नाइट क्लब में तब्दील कर देती हैं।
वीडियो में लड़कियां सिंगरयो यो हनी सिंहके मशहूर गाने'Love Dose'पर झूमती और गुनगुनाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मX (पहले ट्विटर)पर @veejuparmar नामक अकाउंट से शेयर हुआ, देखते ही देखते वायरल हो गया। अब तक इसे2 लाख से ज्यादा बार देखाजा चुका है और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं।
Also Read This:-जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा को तलाक देने वाले हैं?
कॉलेज फेस्ट का 'हैंगओवर' या सोशल मीडिया की सनक?
वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये छात्राएं शायद किसी कॉलेज फेस्टिवल से लौट रही थीं और मस्ती का मूड मेट्रो में भी जारी रहा। जहां कुछ यात्रियों ने इस नजारे का आनंद लिया, वहीं कई लोगों ने इसे"पब्लिक डिसिप्लिन"के खिलाफ बताया।
इन्हें भी पढ़ें



एक यूजर ने लिखा –"मेट्रो क्लब नहीं है, पब्लिक ट्रांसपोर्ट है। कृपया इसे बर्बाद न करें।"वहीं एक अन्य ने कहा –"जो भी हो, लड़कियों का एंजॉयमेंट लेवल कमाल का था!"
दिल्ली मेट्रो – यात्रा का साधन या मनोरंजन का मंच?
बीते कुछ वर्षों में दिल्ली मेट्रो सिर्फ सफर का साधन नहीं रह गई है, बल्कि यहरील्स, रोमांस और राडारका केंद्र बनती जा रही है। कभी सीट के लिए झगड़ा, कभी कपल्स का रोमांस, और अब डांस पार्टी – मेट्रो का हर कोच अब खुद में एक 'स्टोरी' बन गया है।
DMRC क्या एक्शन लेगी?
हालांकि अभी तकDMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन)की तरफ से इस वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पहले भी ऐसे मामलों में DMRC ने यात्रियों कोअनुशासन और मर्यादाबनाए रखने की हिदायत दी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस पर भी कार्रवाई की जा सकती है।