EPFO PF Withdrawal 2025: अब UPI और ATM के जरिए आसानी से निकाल सकेंगे PF का पैसा!
EPFO PF Withdrawal 2025: अब UPI और ATM के जरिए आसानी से निकाल सकेंगे PF का पैसा!

EPFO PF Withdrawal 2025
12:00 AM, Mar 25, 2025
O News हिंदी Desk
नई दिल्ली: EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी! अब PF खाते से पैसा निकालने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान होने जा रही है। सरकार जल्द ही EPF विड्रॉल को सरल बनाने के लिए UPI और ATM सुविधा लॉन्च करने वाली है।
UPI और ATM से PF निकालना होगा आसान
UPI के जरिए EPF विड्रॉल के फायदे
- तेजी से ट्रांजैक्शन: UPI इंटीग्रेशन के बाद, EPFO मेंबर्स क्लेम की गई राशि को सीधे अपने डिजिटल वॉलेट में प्राप्त कर सकेंगे, जिससे विड्रॉल प्रक्रिया मिनटों में पूरी हो जाएगी।
- कम दस्तावेजी प्रक्रिया: इस सुविधा से क्लेम रिजेक्शन की संभावना कम होगी और ट्रांजैक्शन ज्यादा पारदर्शी होंगे।
- सुलभता: दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले मेंबर्स के लिए भी यह एक बड़ी सुविधा होगी।
- सीमलेस एक्सेस: EPF बैलेंस तक तेजी से पहुंच मिलेगी और कार्यशील पूंजी की समस्या से बचा जा सकेगा।
EPFO ATM के जरिए भी निकाल सकेंगे PF का पैसा
इन्हें भी पढ़ें



EPF विड्रॉल की शर्तें और सीमाएं
- मेडिकल इमरजेंसी: खुद, पति/पत्नी, माता-पिता या बच्चों के इलाज के लिए PF बैलेंस का आंशिक निकासी की जा सकती है।
- नया घर खरीदने या बनाने के लिए: 5 साल की सेवा पूरी करने पर PF बैलेंस का 90% तक निकाला जा सकता है।
- घर के रिनोवेशन के लिए: घर बनाने के 5 साल बाद, EPF बैलेंस से 12 गुना तक रकम निकाली जा सकती है।
- होम लोन चुकाने के लिए: 3 साल की सेवा के बाद, EPF बैलेंस का 90% तक होम लोन चुकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
- शादी के खर्चों के लिए: 7 साल की सेवा पूरी करने पर शादी के लिए EPF बैलेंस का 50% तक निकाला जा सकता है।