sliderimg
बिजनेस/न्यूज़/gold price falls by 5 000 know today s gold rate on 24 april 2025 24082025 mQlIpR

सोने के दाम में ₹5,000 की गिरावट | 24 अप्रैल 2025 को जानें आज का गोल्ड रेट

सोने के दाम में ₹5,000 की गिरावट | 24 अप्रैल 2025 को जानें आज का गोल्ड रेट

सोने के दाम में ₹5,000 की गिरावट | 24 अप्रैल 2025 को जानें आज का गोल्ड रेट

सोने के दाम में ₹5,000 की गिरावट | 24 अप्रैल 2025 को जानें आज का गोल्ड रेट

12:00 AM, Apr 24, 2025

O News हिंदी Desk

सोने की चमक फीकी पड़ी! 24 अप्रैल को 5,000 रुपये की गिरावट के साथ नए दाम जानें – आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गोल्ड?

डॉलर में सुधार और ग्लोबल तनाव में नरमी के चलते टूटा सोने का रिकॉर्ड – अब जानें 24 अप्रैल को आपके शहर में सोने के ताज़ा रेट्स

सोने का रेट में बीते कुछ दिनों में ऐतिहासिक तेजी के बाद अब बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जहां हाल ही में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख रुपये के पार पहुंच गई थी, वहीं अब 24 अप्रैल को इसमें करीब5,000 रुपये तक की गिरावटदर्ज की गई है।

सुबह 7:55 बजे के अपडेट के अनुसार,MCX पर सोना ₹94,751 प्रति 10 ग्रामपर कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजार में अनिश्चितता कम होने, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन पर नरम नीति ने इस गिरावट को बढ़ावा दिया है।

24 अप्रैल 2025 को प्रमुख शहरों में सोने के रेट्स (10 ग्राम)

सोने का रेट: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बड़ी गिरावट

स्पॉट गोल्ड में3% की गिरावटआई है, जिससे इसकी कीमत घटकर$3281.6 प्रति औंसरह गई। वहीं US गोल्ड फ्यूचर्स3.7%लुढ़ककर$3294.10 प्रति औंसपर पहुंच गया है।

Also Read This:-Cooler को बनाएं AC सिर्फ 15 रुपये में.!

तनाव कम, मांग कमजोर — क्यों गिरा सोना?

विशेषज्ञों के अनुसार, जैसे ही वैश्विक तनाव में थोड़ी राहत मिली, निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों से हाथ पीछे खींच लिया। अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के CEO चिंतन मेहता का कहना है, “डोनाल्ड ट्रंप के नरम रुख से बाजारों में स्थिरता आई है, जिससे सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई।”

Also Read This:-पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर पर भी उठे सवाल

चांदी का क्या हाल?

जहां सोने की कीमतों में गिरावट आई है, वहींचांदी ₹126 की बढ़तके साथ₹97,925 प्रति किलोपर बिक रही है। हालांकि कुछ बाजारों मेंसिल्वर 999 फाइनकी कीमत₹98,380 प्रति किलोतक भी पहुंची है।

सोने का रेट: निष्कर्ष

अगर आप निवेश के लिए सोने की ओर रुख करने की सोच रहे हैं तो ये समयथोड़ा इंतजार करनेऔरबाजार की चाल परनजरबनाए रखनेका है।

headingicon

सम्बंधित खबर

Landline Number: +91-11-47517355

Follow Us:

InstagramYouTube

© Copyright O News Hindi 2025. All rights reserved.