sliderimg
general/न्यूज़/good news for upi users new rules have been implemented 24082025 9fT3ww

UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी! लागू हो गए नए नियम..

UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी! लागू हो गए नए नियम..

UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी! लागू हो गए नए नियम..

UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी! लागू हो गए नए नियम..

12:00 AM, Jun 16, 2025

O News हिंदी Desk

अब पलक झपकते ही होगा UPI पेमेंट! 16 जून से लागू हुए नए नियम, जानिए क्या बदलेगा आपके लिए

नई दिल्ली, 16 जून 2025:डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुएनेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)नेUPI (यूपीआई)ट्रांजेक्शन को पहले से और भी तेज़, सुरक्षित और स्मार्ट बना दिया है। आज से लागू हुए नए नियमों के तहत, अबUPI पेमेंट करने में महज 10 सेकेंड का ही समय लगेगा, जो पहले 30 सेकेंड तक होता था।

क्या है बदलाव?

UPI से जुड़ी नई गाइडलाइंस के अनुसार—

  1. पेमेंट रिक्वेस्ट और रेस्पॉन्सका समय अब 30 सेकेंड से घटकर10 सेकेंडहो गया है।
  2. वैलिड एड्रेस वैरिफिकेशनका समय भी 15 सेकेंड से घटकर 10 सेकेंड कर दिया गया है।
  3. बैलेंस चेककरने की लिमिट अब50 बार प्रति दिन प्रति यूज़रहोगी।
  4. लिस्ट अकाउंट सर्चकी सुविधा हर ऐप पर प्रति यूज़र25 बार प्रतिदिनमिलेगी।

अब आधे समय में हो जाएगा लेन-देन!

यह बदलाव सिर्फ ग्राहकों के लिए ही नहीं, बल्किGoogle Pay, PhonePe, Paytm और अन्य UPI ऐप्स के लिए भी फायदेमंदहोगा। इससे ट्रांजेक्शन फेल होने की समस्या घटेगी और यूज़र्स को तेज़ अनुभव मिलेगा।

बैंकों और ऐप्स को करना होगा सिस्टम अपडेट

NPCI ने सभी बैंक और थर्ड पार्टी UPI ऐप्स को अपने सिस्टम में जरूरी बदलाव करने का निर्देश दिया है, जिससे वे इस रिवाइज़ किए गएQuick Response Timeका लाभ ले सकें।

1 जुलाई से लागू होंगे ऑटो-पेमेंट से जुड़े नए फीचर्स

1 जुलाई 2025 से कुछ और बदलाव लागू होंगे जैसे:

  1. हर मैंडेट (Auto-Debit) के लिएकेवल एक प्रयास, फिर फेल होने पर 3 अतिरिक्त चांस दिए जाएंगे।
  2. यह सुविधापीक टाइम(सुबह 10 से दोपहर 1 और शाम 5 से रात 9:30 तक) में मान्य नहीं होगी।

क्यों ज़रूरी है यह बदलाव?

भारत में हर दिन करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन होते हैं। इनका रियल-टाइम में सफल होना ग्राहकों के विश्वास और डिजिटल इकोनॉमी की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। नए बदलाव से UPI को न सिर्फ तेज़ बनाया गया है, बल्कि ज्यादा सुरक्षित और सिस्टमेटिक भी किया गया है।

headingicon

सम्बंधित खबर

Landline Number: +91-11-47517355

Follow Us:

InstagramYouTube

© Copyright O News Hindi 2025. All rights reserved.