sliderimg
देश/न्यूज़/haj pilgrimage 2025 saudi s blow to muslims of india 24082025 8_rojS

हज यात्रा 2025: भारत के मुसलमानों को सऊदी का तगडा झटका.!

हज यात्रा 2025: भारत के मुसलमानों को सऊदी का तगडा झटका.!

हज यात्रा 2025: भारत के मुसलमानों को सऊदी का तगडा झटका.!

हज यात्रा 2025: भारत के मुसलमानों को सऊदी का तगडा झटका.!

12:00 AM, Apr 14, 2025

O News हिंदी Desk

हज यात्रा 2025 में बड़ा बदलाव: 12 साल से कम उम्र के बच्चों को वीजा नहीं, 291 आवेदन रद्द

नई दिल्ली– हज यात्रा 2025 में शामिल होने की इच्छा रखने वाले 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इस बार निराशा हाथ लगी है। सऊदी अरब सरकार ने इस आयु वर्ग के बच्चों को वीजा जारी करने से साफ इनकार कर दिया है, जिससे देश भर के291 बच्चों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं, जिनमेंप्रदेश के 18 बच्चेभी शामिल हैं।

राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया किहज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबईद्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, इस बार सऊदी अरब सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि12 वर्ष से कम उम्र के किसी भी बच्चे को हज वीजा नहीं दिया जाएगा।यह फैसला सुरक्षा और यात्रा प्रबंधन से जुड़े कारणों के चलते लिया गया है।

प्रभावित आजमीन को राहत: यात्रा निरस्त करने पर नहीं लगेगा शुल्क

हज कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया है किजिस कवर नंबर में बच्चे शामिल हैं, उसमें बाकी हज यात्री बिना किसी बाधा के यात्रा कर सकते हैं। लेकिन यदि कोई यात्रीबच्चे की अनुपस्थिति के कारणअपनी यात्रा14 अप्रैल 2025 तक रद्द करना चाहता है, तो उसेकोई भी निरस्तीकरण शुल्क नहीं देना होगा।14 अप्रैल के बाद यात्रा रद्द करने पर सामान्य नियमानुसार शुल्क कटौती की जाएगी।

हज यात्रा 2025: बिहार से 13748 हज यात्री होंगे रवाना

इस वर्षबिहार से कुल 13748 आजमीन हज यात्रा पर जाने वाले हैं।इन यात्रियों में शामिल 18 बच्चों के आवेदन अब रद्द हो चुके हैं, जिससे उनके परिवारों में मायूसी है। सऊदी सरकार के इस फैसले का असर पूरे देश के आजमीनों पर पड़ा है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

विशेषज्ञों का मानना है किकोविड-19 महामारी के बाद से सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रा में कई सख्त नियम लागू किए हैं। कम उम्र के बच्चों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है, ताकि हज यात्रा सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

headingicon

सम्बंधित खबर

Landline Number: +91-11-47517355

Follow Us:

InstagramYouTube

© Copyright O News Hindi 2025. All rights reserved.