IPL 2025: मुंबई इंडियंस के हीरो की गर्लफ्रेंड गरीबों की मसीहा निकलीं, तस्वीरें वायरल
IPL 2025: मुंबई इंडियंस के हीरो की गर्लफ्रेंड गरीबों की मसीहा निकलीं, तस्वीरें वायरल

विल जैक्स की गर्लफ्रेंड IPL 2025:एना ब्रमवेल (Photo: Instagram/PTI)
12:00 AM, Apr 18, 2025
O News हिंदी Desk
"गरीबों की मसीहा निकली मुंबई इंडियंस के हीरो विल जैक्स की गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पिज्जा पार्टी!"
मुंबई– IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद को वानखेड़े के मैदान पर रोमांचक मुकाबले में हराया।
इस जीत के हीरो बने ऑलराउंडरविल जैक्स, जिन्होंने 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए और 26 गेंदों पर 36 रनों की तूफानी पारी खेली। लेकिन मैदान के बाहर एक और चेहरा है, जिसने सबका ध्यान खींचा है —
उनकी गर्लफ्रेंडएना ब्रमवेल, जो वाकई में गरीबों की मसीहा साबित हो रही हैं।
बचपन की दोस्ती बनी प्यार, अब गरीबों की सेवा में समर्पित
एना ब्रमवेल और विल जैक्स की कहानी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं। दोनों की दोस्ती तब शुरू हुई जब एना सिर्फ 14 साल की थीं।
आज वो रिश्ता प्यार में तब्दील हो चुका है। एना का इंस्टाग्राम अकाउंट इस रिश्ते की गहराई को बखूबी बयां करता है।
बायोमेडिकल साइंटिस्ट से बनी फिलांथ्रोपिस्ट
ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी सेबायोमेडिकल साइंसमें डिग्री हासिल करने वाली एना सिर्फ एक शिक्षित युवती नहीं, बल्कि एक सच्ची समाजसेवी भी हैं। वोफिलांथ्रोपिस्टके तौर पर कई NGO के साथ मिलकर काम कर रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें



रिपोर्ट्स के अनुसार, एना फिलीपींस में गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने में मदद कर रही हैं। वो सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड की ही नहीं, बल्कि हजारों जरूरतमंदों की भी प्रेरणा बन चुकी हैं।
हर खुशी में शामिल, पिज्जा पार्टी की तस्वीरें वायरल
पिछले साल जब विल और एना ने साथ में नया घर लिया, तो दोनों ने एक खास अंदाज में इसका जश्न मनाया –पिज्जा पार्टीके साथ। यह पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। दोनों का साथ में पहला क्रिसमस भी चर्चा में रहा था।
IPL 2025 में फिर छाई एना ब्रमवेल
पिछले सीजन में RCB के मैचों के दौरान एना को स्टेडियम में सपोर्ट करते हुए देखा गया था। इस बार वो मुंबई इंडियंस के लिए चियर करती नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती और सोशल वर्क की वजह से फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
सोशल मीडिया पर छाईं, बन सकती हैं नई "WAG क्वीन"!
IPL में खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड और वाइफ्स हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस सीजन मेंएना ब्रमवेलखुद को एक मजबूत दावेदार के रूप में पेश कर रही हैं। उनकी स्टाइलिश तस्वीरें, समाज सेवा और बॉयफ्रेंड के लिए प्यार – सब कुछ उन्हें WAG क्वीन की रेस में ला खड़ा करता है।