WBSSC Recruitment 2025: 8477 पदों पर सरकारी नौकरी, 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएट करें अप्लाई
WBSSC Bharti 2025: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग ने ग्रुप C और ग्रुप D के कुल 8477 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवा 16 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता और पूरी जानकारी।

8477 पदों पर सरकारी नौकरी, 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएट करें अप्लाई
west bengal/delhi
5:58 PM, Aug 31, 2025
O News हिंदी Desk
WBSSC Bharti 2025: सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा मौका
अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2025) की तलाश में हैं, तो वेस्ट बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है। आयोग ने 8477 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इसमें 2,989 पद ग्रुप C (गैर-शिक्षण कर्मचारी) और 5,488 पद ग्रुप D (अन्य कर्मचारी) के लिए रखे गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2025 तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
योग्यता (Eligibility)
- ग्रुप C पदों के लिए: 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- ग्रुप D पदों के लिए: न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
- विस्तृत पात्रता शर्तें और आयु सीमा का पूरा विवरण 31 अक्टूबर को जारी होने वाले डिटेल नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगा।
इन्हें भी पढ़ें



चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सफल उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल के सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में नियुक्ति मिलेगी।
क्यों है ये भर्ती खास?
WBSSC Recruitment 2025 उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, जो शिक्षा और गैर-शिक्षण क्षेत्र में स्थायी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती हो रही है, जिससे हजारों उम्मीदवारों को रोजगार का मौका मिलेगा।