sliderimg
अजब गजब/न्यूज़/miracle of seat 11a a life left for the second time in 27 years what is the secret of this seat 24082025 v1SaLx

सीट 11A का चमत्कार! 27 साल में दूसरी बार बची एक जान, क्या है इस सीट का रहस्य?

सीट 11A का चमत्कार! 27 साल में दूसरी बार बची एक जान, क्या है इस सीट का रहस्य?

सीट 11A का चमत्कार! 27 साल में दूसरी बार बची एक जान, क्या है इस सीट का रहस्य?

सीट 11A का चमत्कार! 27 साल में दूसरी बार बची एक जान, क्या है इस सीट का रहस्य? Pics_ai

12:00 AM, Jun 14, 2025

O News हिंदी Desk

सीट 11A का चमत्कार! 27 साल बाद फिर वही इतिहास, फिर बचा एक जान

अहमदाबाद विमान हादसे में बचा एकमात्र शख्स भी उसी सीट पर बैठा था जिस पर 1998 में बचा था एक गायक

अहमदाबाद एयर इंडिया AI171 विमान हादसे में एक चमत्कारी संयोग सामने आया है जिसने दुनिया को चौंका दिया है। हादसे में 242 यात्रियों में से केवल एक व्यक्ति जीवित बचा —विश्वास कुमार रमेश। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि रमेश जिस सीट पर बैठे थे, वह थीसीट नंबर 11A। और ये वही सीट है जिस पर 27 साल पहले एक और विमान दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे थाई गायकजेम्स रुआंगसाक लोयचुसाकबैठे थे।

सीट 11A का चमत्कार: 1998 में भी सीट 11A ने बचाई थी एक जान

साल 1998 में थाई एयरवेज की फ्लाइट TG261 दक्षिणी थाईलैंड में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गई थी। विमान में 101 यात्री सवार थे, लेकिन केवलजेम्स रुआंगसाकजीवित बचे — और वह भी सीट नंबर 11A पर। उस हादसे के बाद उन्होंने 10 साल तक फ्लाइट से सफर नहीं किया।

2025 में जब उन्होंने सुना कि भारत के अहमदाबाद में हुई एक विमान दुर्घटना में भी सिर्फ एक शख्स बचा और वो भीउसी सीट परबैठा था — तो उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,

क्या सीट 11A में है कोई दिव्य शक्ति?

दो अलग-अलग देश, दो अलग-अलग समय, लेकिन एक समान सीट और एक समान चमत्कार। यह सिर्फ एक संयोग है या कुछ रहस्यमयी शक्ति? सोशल मीडिया पर लोग सीट 11A को अब "Lucky Seat" कह रहे हैं।

#Seat11Aऔर#MiracleSeatट्रेंड कर रहे हैं। कुछ लोग इसेफतेह की सीट, तो कुछभगवान की कृपाबता रहे हैं।

सीट 11A का चमत्कार: विश्वास रमेश की हालत स्थिर, PM मोदी ने की मुलाकात

विश्वास रमेश ब्रिटिश-भारतीय नागरिक हैं। जब विमान हादसा हुआ, तो वह खिड़की की ओर सीट 11A पर बैठे थे। गिरते हुए विमान से निकलकर वह एम्बुलेंस तक खुद चलकर पहुंचे। डॉक्टर्स के अनुसार उन्हें गंभीर चोटें आईं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल पहुंचकर रमेश से मुलाकात की और कहा,

दर्द में भी एकता: अमेरिका का हादसा भी याद आया

1985 में अमेरिका के नेवादा में हुई एक विमान दुर्घटना मेंजॉर्ज लैमसन जूनियरनामक व्यक्ति अकेले जीवित बचे थे। उन्होंने भारत की इस दुर्घटना पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि

headingicon

सम्बंधित खबर

Landline Number: +91-11-47517355

Follow Us:

InstagramYouTube

© Copyright O News Hindi 2025. All rights reserved.