50 साल बाद धर्म में वापसी: मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म, कहा - अब गलती सुधार ली
50 साल बाद धर्म में वापसी: मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म, कहा - अब गलती सुधार ली

50 साल बाद धर्म में वापसी: मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म, कहा - अब गलती सुधार ली
12:00 AM, Apr 4, 2025
O News हिंदी Desk
कैसे हुई घर-वापसी?
स्वामी यशवीर महाराज और आचार्य मृगेन्द्र ब्रह्मचारी की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाजों से शुद्धिकरण यज्ञ कराया गया। सभी 10 सदस्यों ने इस्लामी नाम त्यागकर नए हिंदू नाम अपनाए:
- फेमिदाअब बनींराजकुमारी
- बेटादिलजानअबबृजेश कश्यप
- बहूमहकअबकविता
- पोतीरेशमाबनींपूजा,पलकबनींसविता,आलियाबनींपायल
- सनाबनींकुमारी सोनिया,खुशनुमाबनींकुमारी साधना
- पोताअरमानबनाअमित कश्यप, औरइस्लामअब हैंविक्रम सिंह
"50 साल पहले की गलती अब सुधार ली है" – राजकुमारी (पूर्व में फेमिदा)
राजकुमारी ने बताया, "50 साल पहले मजबूरी में धर्म परिवर्तन किया था। हमारी पाँच बहनें थीं, कोई भाई नहीं था। शादी के बाद मुस्लिम परिवार में हमेशा मनमुटाव रहा। पति की मृत्यु के बाद हालात और बिगड़े। बच्चों को भी मायके आने से रोका गया। अब हमने ठान लिया है कि अपनी जड़ों की ओर लौटेंगे – और आज हमने वो कर दिखाया।"
इन्हें भी पढ़ें



स्वामी यशवीर महाराज का दावा – "5,000 मुस्लिम कर चुके हैं इच्छा जाहिर"
आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने बताया, "यह परिवार देवबंद के कश्यप राजपूत समुदाय से है। वर्षों पहले मजहब बदला गया था, लेकिन अब ये लोग स्वेच्छा से वापस लौटे हैं। हमारी जानकारी में ऐसे 5,000 मुस्लिम हैं, जो पूर्वजों की गलती सुधारते हुए सनातन धर्म में वापसी करना चाहते हैं।"
"भारत में रहने वाले सभी मुस्लिम मूलतः हिंदू थे" – महाराज यशवीर
उन्होंने आगे कहा, "इस्लामिक हुकूमतों के समय ज़बरदस्ती और लालच के चलते कई हिंदुओं ने धर्म बदला। आज़ादी के बाद अब देश में भय का माहौल नहीं है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोग खुलकर अपने धर्म में लौट रहे हैं। हम सभी कन्वर्टेड मुस्लिमों से अपील करते हैं कि वे अपने पूर्वजों की परंपराओं को फिर से अपनाएँ।"